होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

मानिकपुर स्कूल की छात्राओं ने रचा इतिहास, नवोदय चयन में शानदार सफलता

akvlive.in

Published

डिंडौरी/शहपुरा। शहपुरा विकासखंड के संकुल केंद्र मानिकपुर स्थित एकीकृत बालक माध्यमिक शाला ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी अलग पहचान बनाई है। सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता की नई कहानी लिखी है।

शिक्षा सत्र 2024-25 में आयोजित नवोदय चयन परीक्षा में लगभग 6 हजार विद्यार्थियों में से चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची में इस विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा वत्सला झारिया ने अनारक्षित वर्ग से चयनित होकर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि वत्सला इस विद्यालय से नवोदय में चयनित होने वाली पहली छात्रा बनी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कक्षा पांचवीं की वार्षिक परीक्षा में भी संकुल स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी सफलता के झंडे गाड़े हैं। राधिका झारिया का कक्षा छठवीं तथा तरुण झारिया का कक्षा नवमी के लिए आवासीय ज्ञानोदय विद्यालय रांझी, जबलपुर में चयन हुआ है। वहीं शिक्षा सत्र 2025-26 के नवोदय परीक्षा परिणाम (17 मार्च 2026) में छात्रा अंशिका काछी के चयन से विद्यालय में उत्साह का माहौल है।

विद्यालय में तीन नियमित एवं तीन अतिथि शिक्षकों की टीम, संस्था प्रभारी गंगा राम झारिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि सरकारी विद्यालय भी बेहतर परिणाम दे सकते हैं, यदि विद्यार्थियों में लगन, शिक्षकों में समर्पण और अभिभावकों का सहयोग हो।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..