होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

MP News: अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा: सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

akvlive.in

Published

– एक माह बाद खुला अंधे कत्ल का राज: बोरी में मिली लाश के पीछे निकली हैवानियत की खौफनाक कहानी

भोपाल न्यूज । जिले में एक माह पूर्व बोरी में बंद मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में पूरी वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने सभी आरोपियों पर पहले ही 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

– मामला क्या था?

जानकारी के अनुसार 16 फरवरी 2026 को ग्राम बड़कुरी की एक महिला बाजार जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस तलाश में जुटी ही थी कि 18 फरवरी को सुरपुरा थाना क्षेत्र के सोई के हार में एक अज्ञात महिला का शव प्लास्टिक की बोरी में बंद मिला। शव की पहचान बाद में लापता महिला के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन शुरुआती दौर में आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

जांच टीम ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एएसपी संजीव पाठक और एसडीओपी अटेर रविन्द्र वास्कले के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। साइबर सेल की मदद, तकनीकी विश्लेषण और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देते हुए ग्राम रायपुरिया के हार से दो और गोरमी थाना क्षेत्र के डिडोना वाली जग्गा से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।

– पार्टी के दौरान बनी दरिंदगी की साजिश

पूछताछ में सामने आया कि घटना वाले दिन मुख्य आरोपी अपने चार साथियों के साथ खेत पर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान उन्होंने महिला को अकेले जाते देखा और उसे अगवा करने की साजिश रची। आरोपियों ने महिला को जबरन सरसों के खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में पहचान उजागर होने के डर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर फेंक दिया गया

– बरामदगी और आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त वाहन, कपड़े तथा मृतिका के पायल और चप्पल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से दो शातिर अपराधी हैं, जिन पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..