—Advertisement—

होम /

देशभक्ति और साहस की प्रतीक रानी अवंती बाई को श्रद्धांजलि, जालम सिंह पटेल का युवाओं से आह्वान

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot March 21, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। वीरांगना रानी अवंती बाई बलिदान दिवस के अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल ने आज जिला मुख्यालय डिंडौरी स्थित मुख्य बस स्टैंड परिसर में स्थापित वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल ने वीरांगना रानी अवंती बाई की समाधि स्थल ग्राम बालपुर में पहुंचकर समाधि स्थल एवं वीरांगना प्रतिमा पर भी फूलमाला अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।

      इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई का बलिदान देशभक्ति, साहस और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रानी अवंती बाई के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

      कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वीरांगना रानी अवंती बाई को नमन किया।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment