होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

नवोदय विद्यालय धमनगांव में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु 80 विद्यार्थियों का चयन,यहां देखे पूरी सूची

akvlive.in

Published

डिंडौरी। जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जारी चयन सूची के अनुसार जिले के कुल 80 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है, जिससे विद्यार्थियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। संस्था के प्राचार्य हर्षप्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों को इसकी सूचना भेज दी गई है, ताकि वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकें।

प्राचार्य ने यह भी स्पष्ट किया कि चयन सूची प्रावधिक (Provisional) है, अतः अंतिम प्रवेश दस्तावेजों के सत्यापन एवं पात्रता की शर्तों की पूर्ति के बाद ही सुनिश्चित किया जाएगा। अभिभावकों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक कागजात समय पर प्रस्तुत करें।

ज्ञात हो कि जवाहर नवोदय विद्यालय देशभर में ग्रामीण प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किए जाते हैं। हर वर्ष आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं, जिनमें से मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।इस वर्ष आदिवासी बाहुल्य डिंडौरी जिले के 80 विद्यार्थियों का चयन होने से शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र छात्राओं के लिए उपलब्धि मानी जा रही है।

– जारी चयन सूची के अनुसार चयनित विद्यार्थियों के नाम 

गुनगुन, चेतना साहू, दीपांशु साहू, संयोग झरिया, कृष्ण कुमार यादव, अर्पिता बघेल, आरव साहू, शिखर राज हरदहा, भानु प्रभा साहू, अमायरा पटेल, गौरव झरिया, आदित्य राज, भावना झारिया, आदित्य राज, भावना झा, दिकेश , भानुनंद कुमार कुशराम, रेवांशी अर्मो, अथर्व परस्ते, संजना, नीलिमा परस्ते, राजनंदनी मरावी, माहिरा खान, दृष्टि साहू, उत्कर्ष नागेश, द्रोपती नायक, गौरव कुमार मरकाम, नैतिक, कीर्ति झारिया, नियति बघेल, दीपाली मानिकपुरी, मीनाक्षी गौतम, देवांशू ठाकुर, लक्की, दीपराज परस्ते, जय नारायण झरिया, हरिओम, शिवांश साहू, पार्थ नंदा, वरुण रजक, राजकुमार, हेमंत ठाकुर, लोकेश, आदर्श साहू, सोम साहू, शिव कुमार साहू, आदित्य मानिकपुरी, मिनाक्षी साहू, सोमया बर्मन, रौनक सेलोकर, सृष्टि साहू, आंशिक काछी , प्रियंश सुरजे, विनीत कुमार नागेश्वर, उमेश, देवेश झरिया, प्राची झरिया, रणजीत कुमार झरिया, देवांशु झरिया, लक्ष्य कुमार झरिया, युधिष्ठिर झरिया, संतोष कुमार मरावी, दिगंबर वयाम, देवांश कुमार परस्ते, ब्रिस्टी बनवासी, रोशन मरावी, सतीश, पारिधि घोरमारे, खिलेश मरावी, आयुष उइके, दामिनी धुर्वे, बसंत कुमार, मेला बाई, आराध्या मरावी, इमावली, प्रियांका, अभिलाषा पंद्राम , सरिता वालरे, उमंग सिंह टेकाम, चित्रा, भाव्या लोचन मरावी एवं हर्षित पन्द्राम शामिल हैं।

यहां देखे चयन सूची….

Loader Loading...
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..