होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

आदिवासी गांवों में बाइक व फोर व्हीलर से शराब सप्लाई का आरोप, कांग्रेस नेता ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

akvlive.in

Published

– जिले के 364 पंचायतों में आसानी से उपलब्ध करा रहे अवैध शराब, कलेक्टर से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग

डिंडौरी न्यूज । जिले की ग्राम पंचायतों में अवैध रूप से शराब पहुंचाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमर सिंह मार्को ने कलेक्टर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि जिले की 364 ग्राम पंचायतों में शराब ठेकेदारों द्वारा फोर व्हीलर और मोटरसाइकिल के माध्यम से दिन दहाड़े गांव-गांव शराब की सप्लाई की जा रही है, जिससे आदिवासी क्षेत्रों में नशे की समस्या तेजी से बढ़ रही है।

कलेक्टर को भेजे गए पत्र में उन्होंने बताया कि डिंडौरी जिला आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां अधिकांश आबादी अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग की है। आरोप है कि जिले में पेसा  एक्ट लागू है इसके बावजूद ग्राम सभा के बगैर सहमति के गतिविधियां की जा रही है, ठेकदार और तस्करों के द्वारा अवैध शराब की पेटियां गांवों तक पहुंचाई जा रही हैं। इससे ग्रामीणों में नशे की लत बढ़ रही है और परिवारों का सामाजिक व आर्थिक संतुलन बिगड़ रहा है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर शराब पीकर लोग जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों में भी शामिल हो रहे हैं, जिससे परिवारों पर आर्थिक संकट बढ़ रहा है। नशे की हालत में लोग अपने घरों के जेवर और सामान तक बेचने को मजबूर हो रहे हैं।

अमर सिंह मार्को ने आरोप लगाया कि पंचायत स्तर पर खुलेआम शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया है कि जब गांवों में खुलेआम नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं तो संबंधित अधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं।

पत्र के माध्यम से उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि जिले के आदिवासी गांवों में हो रही शराब की अवैध सप्लाई की जांच कर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती नशे की समस्या पर नियंत्रण किया जा सके।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें