—Advertisement—

होम /

Dindori News: घरेलू LPG सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, तीन होटलों से 10 सिलेंडर जब्त

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot March 14, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिले में घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग के खिलाफ खाद्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार 14 मार्च 2026 को सहायक आपूर्ति अधिकारी शमीम ख़ान एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश तुरकर ने टीम के साथ शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान माँ रेवा होटल (पुरानी डिंडौरी तिराहा) से 5 घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडर, नकुल होटल से 3 सिलेंडर तथा मोले भोजनालय (बस स्टैंड डिंडौरी) से 2 सिलेंडर इस प्रकार कुल 10 घरेलू एलपीजी सिलेंडर व्यावसायिक रूप से उपयोग करते पाए गए। टीम ने मौके पर ही सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया।

जब्त किए गए सिलेंडरों को आगे की कार्रवाई हेतु डिंडौरी इंडेन गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग द्रविकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है।

इस मामले में संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण तैयार किया गया है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए आगे भी लगातार जांच अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment