होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

Dindori News: अपर कलेक्टर की रेड से दफ्तर में हड़कंप, बिना सूचना गायब क्लर्क को कारण बताओ नोटिस जारी

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज। कलेक्टर श्रीमती अंजू भदौरिया के निर्देशन पर जिले के शासकीय कार्यालयों में अनुशासन, समयपालन एवं कार्यों की नियमितता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है।

      इसी क्रम में अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव ने आज गुरुवार को प्रातः लगभग 10:13 से 10:30 बजे के बीच सहायक संचालक मत्स्योद्योग कार्यालय, डिंडोरी का औचक निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान कार्यालय में श्री आर.के. चंदेल (F.I.F.O), श्री बी.के. सिरसाम (F.I.), श्री डी.एन. अहिरवार (F.I.), श्री विशाल शरणागत (F.I.), श्री जयप्रकाश धुर्वे (L.D.C.) तथा श्री दशरथ प्रसाद वरकड़े (वॉचमैन) उपस्थित पाए गए, जबकि श्रीमती समीधा पराशर (L.D.C.) कार्यालय में अनुपस्थित पाई गईं।

     बिना अनुमति एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति को कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही मानते हुए संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 तथा मध्यप्रदेश संविदा सेवा शर्तों के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

       नोटिस में निर्देशित किया गया है कि संबंधित कर्मचारी नोटिस प्राप्ति की तिथि से 7 दिवस के भीतर अपना जवाब/स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

      कलेक्टर श्रीमती अंजू भदौरिया ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि कार्यालयीन कार्यों में अनुशासन, समयपालन एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं प्रदान की जा सकें।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..