भोपाल न्यूज । मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने धन-धान्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंत्रालय, भोपाल से जारी आदेश के तहत उप संचालक और सहायक संचालक स्तर के 14 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर उन्हें विभिन्न जिलों में अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारी वर्तमान में संचालनालय, किसान कल्याण तथा कृषि विकास भोपाल में पदस्थ थे। इन्हें योजना के बेहतर संचालन और प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर चयनित जिलों में पदस्थ किया गया है।

आदेश के मुताबिक श्री संजय दोषी को उप संचालक के रूप में डिंडौरी, श्री अवनीश चतुर्वेदी को अनूपपुर, श्री आर.एस. गुप्ता को सीधी, श्री हरीश मालवीय को निवाड़ी तथा श्री के.एस. यादव को शहडोल जिले में उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार श्री आर.पी.एस. नायक को आत्मा समिति डिंडौरी में परियोजना संचालक बनाया गया है। वहीं श्री गोपाल पाटीदार को शहडोल, श्री श्याम यदुवंशी को निवाड़ी, श्री सतेन्द्र सिंह रघुवंशी को सीधी तथा श्री बसंत कुमार माण्डेर को अनूपपुर जिले में कार्यालय उप संचालक के रूप में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा श्री रवि कुमार अमलियार को टीकमगढ़, श्री रेहम डॉवर को अलीराजपुर, श्री कृष्ण कुमार बडवाया चौहान को डिंडौरी तथा श्री कुलदीप शर्मा को उमरिया जिले में कार्यालय उप संचालक के रूप में पदस्थ किया गया है।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे और आगामी आदेश तक वहीं कार्य करेंगे। यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है।







