—Advertisement—

Dindori News: बिना सूचना भूमि-पूजन करने पर हाउसिंग बोर्ड पर गिरेगी गाज, आयुक्त भोपाल को पत्र लिखने के निर्देश

एडीटर: Chetram Rajpoot February 27, 2026

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

– जनजातीय कार्य विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर नोटिस के निर्देश

डिंडौरी न्यूज।कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में आज कलेक्टर सभाकक्ष में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में निर्माणाधीन सीएम राइज विद्यालय, महाविद्यालय भवन, धरती आबा अभियान तथा जन-मन योजना अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कार्यवार प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक एवं छात्रावास भवनों का समय पर पूर्ण होना विद्यार्थियों के हित में अत्यंत आवश्यक है।

बैठक के दौरान यह भी पाया गया कि हाउसिंग बोर्ड द्वारा कुछ निर्माण कार्यों के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों को पूर्व सूचना दिए बिना आयोजित किए गए। इस पर कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी निर्माण कार्य का भूमि-पूजन अथवा लोकार्पण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं पूर्व सूचना के बिना न किया जाए। उक्त लापरवाही के संबंध में आयुक्त, भोपाल को पत्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि जनजातीय अंचल में संचालित निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उक्त बैठक में सहायक आयुक्त श्री राजेन्द्र कुमार जाटव, हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री, पीआईयू से इंजीनियर  पारस सिंह, और एसडीओ  धीरेन्द्र बेलिया सहित संबंधित कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment