—Advertisement—

जनपद पंचायत करंजिया में बदला नेतृत्व, BJP समर्थित राजू सिंह उद्दे ने जीता विश्वास

एडीटर: Chetram Rajpoot February 27, 2026

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

– भाजपा समर्थित राजू सिंह उद्दे बने अध्यक्ष, 7-5 से दर्ज की जीत

डिंडौरी न्यूज। जनपद पंचायत करंजिया के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजू सिंह उद्दे ने बहुमत हासिल करते हुए शानदार जीत दर्ज की है। कड़े मुकाबले में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीमती एकता मरकाम को 7-5 मतों से पराजित किया।

निर्वाचन प्रक्रिया मध्यप्रदेश पंचायत (उप सरपंच, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचन) नियम, 1995 के नियम 17 के तहत विधिवत संपन्न कराई गई। पीठासीन अधिकारी रामबाबू देवांगन ने मतगणना के बाद परिणाम की आधिकारिक घोषणा करते हुए राजू सिंह उद्दे को निर्वाचित घोषित किया और उन्हें प्रमाण-पत्र सौंपा।

चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। जनपद पंचायत परिसर में बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनसमस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।

अध्यक्ष पद के निर्वाचन के साथ ही अब जनपद पंचायत करंजिया में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी तेज होगी, जिससे प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की संभावना है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment