होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जनगणना 2027 के जिला स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ: प्रथम चरण में 1 से 30 मई तक होगा मकान सूचीकरण

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज। भारत सरकार के जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु नियुक्त चार्ज अधिकारियों के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में किया गया। 26 एवं 27 फरवरी को आयोजित इस प्रशिक्षण में कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने जनगणना को देश की विकास योजनाओं की आधारशिला बताते हुए कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है, इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत शुद्धता के साथ कार्य पूर्ण करें। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त तकनीकी जानकारी को फील्ड में प्रभावी रूप से लागू करने तथा डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण डाटा संकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

       प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा, जिसमें प्रगणक सुपरवाइजर के निर्देशन में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। इस बार जनगणना कार्य में मोबाइल एप के माध्यम से डाटा संकलन, जीपीएस से गणना ब्लॉक की सीमांकन तथा सीएमएमएस पोर्टल से रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। जिला स्तर पर चार्ज अधिकारियों की एडमिन आईडी तैयार कर फील्ड एवं मास्टर ट्रेनर्स की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी तथा विभिन्न चरणों की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।

       इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन सहित सभी तहसीलदार, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, अतः सभी अधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य संपादित करें। प्रशिक्षण में जनगणना के नोडल अधिकारी श्री सुधीर कुमार सहायक निदेशक एवं श्री जयदीप नंदनवार जिला प्रभारी डिंडौरी द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें