—Advertisement—

डिंडौरी में हैवानियत की हदें पार: माँ की बेरहमी से हत्या, 14 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 26, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। शहपुरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 03 में अज्ञात बदमाशों ने न केवल एक महिला की निर्मम हत्या की, बल्कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को भी अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

– खून से लथपथ मिली माँ की लाश, अर्धनग्न हालत में था शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शहपुरा स्थित एक घर की है जहाँ अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है । वारदात की सूचना तब मिली जब स्थानीय लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। घर के अंदर का दृश्य बेहद विचलित करने वाला था,महिला का शव कमरे में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले महिला के साथ भी संघर्ष और बर्बरता की गई है।

मासूम बेटी की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

हैवानों ने घर में मौजूद 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को भी नहीं बख्शा। उसके साथ दरिंदगी किए जाने की सूचना मिल रही हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे तत्काल शहपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। मासूम की हालत को देखते हुए क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

घटना की सूचना FSL टीम को दी गई है, घटना की सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और घर को सील कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को भी बुलाया गया है।

इलाके में सनसनी, दहशत में ग्रामीण

इस दोहरे अपराध ने पूरे शहपुरा को झकझोर कर रख दिया है। आसपास के लोग डरे और सहमे हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment