होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडौरी में अवैध शराब से सामाजिक संकट! गोंगपा ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, गांव-गांव पहरेदारी की चेतावनी

akvlive.in

Published

डिंडौरी। आदिवासी बाहुल्य और पांचवीं अनुसूची क्षेत्र डिंडौरी जिले में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बजाग थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए अवैध शराब की सप्लाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जिले में शहपुरा, समनापुर, गाडासरई और करंजिया में कुल चार शराब दुकानें अधिकृत रूप से संचालित हैं। इसके बावजूद आरोप है कि शराब ठेकेदारों द्वारा बड़े पैमाने पर गांव-गांव अवैध रूप से शराब पहुंचाई जा रही है। संगठन का कहना है कि यह स्थिति सामाजिक ताने-बाने के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है।

पार्टी नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि अवैध शराब की आसान उपलब्धता के कारण युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आ रहा है। इसके चलते परिवारों में विवाद, मारपीट, आपसी झगड़े और सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक अस्थिरता और असुरक्षा का माहौल बन रहा है, जिससे आमजन में आक्रोश व्याप्त है।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आरोप लगाया कि इस संबंध में पूर्व में कई बार जिला प्रशासन को शिकायतें की गईं, लेकिन पुलिस प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में विभाग और ठेकेदारों के बीच कथित सांठगांठ की आशंका भी व्यक्त की गई है, जिसके कारण अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

पार्टी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आबकारी विभाग अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने में विफल रहता है तो समाज एवं संगठन के कार्यकर्ता स्वयं जिले के प्रत्येक गांव में पहरेदारी कर अवैध बिक्री रोकने का प्रयास करेंगे। साथ ही स्पष्ट किया गया कि यदि इस दौरान ठेकेदार या उनके कर्मचारियों द्वारा किसी प्रकार का विवाद, मारपीट या झूठे प्रकरण दर्ज कराने का प्रयास किया जाता है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रशांत मरावी (ब्लॉक अध्यक्ष, बजाग), उपेंद्र कोरी (जिलाध्यक्ष, अजा मोर्चा), गोपाल, मनोहर, प्रताप सिंह, जयप्रकाश, रतन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..