होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान: डिंडौरी में 350 से अधिक महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन संपन्न

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज। कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम डिण्डौरी में आज राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत महिला जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया।

     कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज जैन, महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थान से संकाय सदस्य श्री पंकज जैन, राज्य सलाहकार श्री नवीन शिवा, प्रदान संस्था भोपाल की सुश्री अश्विनी देशमुख, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री ईश्वर प्रसाद साहू तथा उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का स्वागत किया गया।

     सम्मेलन को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत से लेकर जनपद एवं जिला स्तर तक महिला जनप्रतिनिधियों की बढ़ती सहभागिता एवं नेतृत्व की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण विकास को नई दिशा मिल रही है।

      कार्यक्रम में प्रदान संस्था के मास्टर ट्रेनर द्वारा महिला सरपंच, उपसरपंच एवं पंचों के साथ सामूहिक संवाद किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सहभागिता एवं नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करना तथा उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि करना था। महिला जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायतों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के अनुभव साझा किए तथा अन्य प्रतिभागियों को प्रेरित किया।

       मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रश्नोत्तर, व्याख्यान एवं खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं की जानकारी एवं क्षमता वर्धन का प्रयास किया गया। साथ ही प्रभावी नेतृत्व, योजना निर्माण, वित्तीय प्रबंधन एवं पारदर्शिता संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

      कार्यक्रम में जिले के समस्त जनपदों से 350 से अधिक महिला जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री राकेश ठाकुर, ब्लॉक समन्वयक श्री मनोज भांगरे, सीता देवी, गीतांजलि परते, प्रभुदयाल आर्मो, कृष्णा आर्मो सहित ग्राम स्वराज ऑपरेटर ज्योति पड़वार, ममता नेटी, भारती श्याम, अनीता यादव, सरिता अहिरवार, नीलेश यादव, नितेश भारद्वाज एवं देवेंद्र झरिया उपस्थित रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..