—Advertisement—

होम /

Dindori Breaking News: डिंडौरी में खौफनाक वारदात! कुचले चेहरे के साथ मिला पोस्टमैन का शव, हत्या की आशंका

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 24, 2026

—Advertisement—

— गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बघरेली गांव का मामला

डिंडौरी। डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बघरेली गांव के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार सुबह जब लोग खेत की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने सड़क किनारे एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले, वहीं चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे पहचान छिपाने की कोशिश किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही गाड़ासरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भारत लाल नंदा (उम्र लगभग 45 वर्ष), निवासी माझियाखर के रूप में की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक पेशे से पोस्टमैन था। घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment