—Advertisement—

होम /

ओवरलोड रेत परिवहन पर कार्रवाई: हाइवा वाहन जप्त, चालक पर प्रकरण दर्ज

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 24, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग की टीम ने मंगलवार को ग्राम शहपुरा, तहसील एवं थाना शहपुरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान ओवरलोड रेत परिवहन करते हुए एक हाइवा वाहन को पकड़ा।

जांच के दौरान वाहन क्रमांक MP20WZ0992 में निर्धारित सीमा से अधिक रेत का परिवहन किया जाना पाया गया। वाहन चालक दीपांशु दुबे, पिता महेंद्र कुमार दुबे, निवासी करौंदी, तहसील शहपुरा, जिला डिंडौरी द्वारा बिना वैध अनुमति ओवरलोड रेत ले जाई जा रही थी। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना शहपुरा में खड़ा करा दिया।

खनिज विभाग ने संबंधित वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। मामले को अग्रिम सुनवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन और ओवरलोड परिवहन से शासन को राजस्व हानि के साथ-साथ पर्यावरणीय क्षति भी होती है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment