—Advertisement—

होम /

अमरकंटक–डिंडौरी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 17, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज ।अमरकंटक–डिंडौरी नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गाड़ासरई डिपो के नजदीक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार अमरकंटक–डिंडौरी मार्ग से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मृतक की पहचान आसपास के गांव के निवासी के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गाड़ासरई पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment