—Advertisement—

Dindori News:लहरी बाई को मिला वनाधिकारपट्टा, कलेक्टर को मिलेट्स भेंट कर जताया आभार

एडीटर: Chetram Rajpoot February 16, 2026

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने प्रदान किया वनाधिकार पट्टा

डिंडौरी न्यूज।  वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक में स्वीकृत दावे के तहत आज कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा कलेक्टर कार्यालय में वनग्राम सिलपिड़ी, ग्राम पंचायत चाड़ा के पात्र हितग्राही श्री सुखराम पिता श्री मुक्खी (आश्रित सुश्री लहरी बाई को समस्त रकवा सहित व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र प्रदान किया गया।

WhatsApp

           इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि वनाधिकार पत्र मिलने से पात्र हितग्राहियों को अपनी भूमि पर वैधानिक अधिकार प्राप्त होता है तथा उनकी आजीविका सुदृढ़ होती है। जिला प्रशासन द्वारा पात्र दावों के निराकरण की प्रक्रिया निरंतर जारी है, जिससे अधिक से अधिक वनवासियों को शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिल सके।

       कलेक्टर से मुलाकात के दौरान सुश्री लहरी बाई ने अपने मिलेट्स भंडार से मिलेट्स के अन्न कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को भेंट कीं और कहा कि मिलेट्स का भोजन पोषण युक्त है जो शरीर को स्वस्थ्य रखता है।

Advertisement

          कार्यक्रम के दौरान एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेंद्र कुमार जाटव, उप संचालक कृषि सुश्री अभिलाषा चौरसिया, संचालक आत्मा परियोजना सुश्री नेहा धूरिया तथा श्री हीरालाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment