—Advertisement—

होम /

अमेरा बस स्टैंड के पास सड़क हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 4 घायल

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 16, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । शहपुरा थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात अमेरा बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस सहायता की सूचना दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 फरवरी को रात्रि लगभग 10:30 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही शाहपुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक दीपक वर्मा एवं पायलट किशन साहू ने देखा कि कार तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो बैठी और सीधे पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों व्यक्ति घायल हो गए।

डायल-112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समय पर अस्पताल पहुंचाने से घायलों को शीघ्र उपचार मिल सका, जिससे संभावित गंभीर परिणामों को टाला जा सका।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment