—Advertisement—

होम /

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया का औचक निरीक्षण, कलेक्ट्रेट और जिला कोषालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 12, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट संयुक्त भवन में संचालित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए नाजिर को परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

 

इसी क्रम में कलेक्टर ने जिला कोषालय डिंडोरी का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोषालय के दृढ़ कक्ष में सुरक्षित रखे न्यायिक एवं गैर-न्यायिक मुद्रांक, टिकट तथा माननीय न्यायालय में विचाराधीन विभिन्न प्रकरणों में जब्त बहुमूल्य संपत्तियों का विस्तृत अवलोकन किया गया। साथ ही कोषालयीन ऑनलाइन रिपोर्ट से मिलान करते हुए सामग्री का भौतिक सत्यापन भी कराया गया।

 

 

कलेक्टर ने कोषालय की प्रत्येक शाखा में पहुंचकर कर्मचारियों से चर्चा की तथा शासन के नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कोषालय अधिकारी को समस्त लंबित देयकों का त्वरित निराकरण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment