—Advertisement—

एसडीएम ने ऐश्वर्य वर्मा प्राथमिक शाला गुतली का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 4, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा ने आज विकासखंड शहपुरा अंतर्गत प्राथमिक शाला गुतली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, साफ-सफाई तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

       एसडीएम श्री वर्मा ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम संबंधी प्रश्न पूछे एवं शिक्षण गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण अध्यापन सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने तथा शासन के निर्देशानुसार विद्यालयीन गतिविधियों का प्रभावी संचालन करने के निर्देश दिए।

       निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए एसडीएम ने आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता मजबूत करना शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment