—Advertisement—

Major Action Against Wildlife Trafficking : फर्स्ट एसी कोच में चल रही थी कछुओं की तस्करी, 311 दुर्लभ वन्यजीव बरामद

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 4, 2026

—Advertisement—

– स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, आरपीएफ और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

– पटना–इंदौर एक्सप्रेस में 311 दुर्लभ प्रतिबंधित कछुए जब्त एक आरोपी गिरफ्तार

भोपाल । मध्यप्रदेश में वन्यजीव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF) मध्यप्रदेश, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं वन मंडल भोपाल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 311 दुर्लभ एवं प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं को जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर रेलगाड़ी संख्या 19322 पटना–इंदौर एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच (फर्स्ट एसी) में तलाशी के दौरान आरोपी अजय सिंह, पिता रामकुमार, के कब्जे से इन कछुओं को बरामद किया गया। इस संबंध में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 237/23, 3 फरवरी 2026 को पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

प्राथमिक जांच में यह वन अपराध अंतर्राज्यीय स्तर का प्रतीत होने के कारण, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, मध्यप्रदेश के निर्देश पर प्रकरण दर्ज कर स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और उसे 4 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

जब्त किए गए सभी वन्यजीव कछुओं का वन्यजीव पशु चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के बाद उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से मुक्त किया जाएगा।

Major Action Against Wildlife Trafficking, MP Breking News, MP Hindi News,

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment