—Advertisement—

ननकू सिंह परस्ते को मिली बड़ी जिम्मेदारी, डिंडौरी युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष नियुक्त

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 3, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज ।मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद (युवा प्रभाग) द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत डिंडौरी जिले में नई नियुक्ति की गई है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रभाग) नरेंद्र सिंह सैयाम ने प्रदेश अध्यक्ष उमंग सिंघार की सहमति से श्री ननकू सिंह परस्ते को जिला डिंडौरी का जिला अध्यक्ष (युवा प्रभाग) नियुक्त किया है।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार ननकु परस्ते से अपेक्षा की गई है कि वे परिषद के प्रति निष्ठा रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा आदिवासी समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

साथ ही परिषद की दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को जिले में और अधिक सशक्त बनाएंगे। नियुक्ति के अवसर पर परिषद नेतृत्व ने श्री परस्ते को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा प्रभाग जिले में मजबूती से कार्य करेगा। ननकू सिंह परस्ते को मिली बड़ी जिम्मेदारी, डिंडौरी युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष नियुक्त

डिंडौरी न्यूज ।मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद (युवा प्रभाग) द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत डिंडौरी जिले में नई नियुक्ति की गई है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रभाग) नरेंद्र सिंह सैयाम ने प्रदेश अध्यक्ष उमंग सिंघार की सहमति से श्री ननकू सिंह परस्ते को जिला डिंडौरी का जिला अध्यक्ष (युवा प्रभाग) नियुक्त किया है।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार ननकु परस्ते से अपेक्षा की गई है कि वे परिषद के प्रति निष्ठा रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा आदिवासी समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment