—Advertisement—

डिंडौरी में अनुकंपा नियुक्ति : पंचायत सचिव पद पर 03 आश्रितों की नियुक्ति

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 2, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। पंचायत विभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव की मृत्यु उपरांत उनके आश्रित पुत्र/पुत्रियों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। सोमवार, 2 फरवरी 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक के पश्चात शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की गरिमामयी उपस्थिति में अनुकंपा नियुक्ति के आदेश पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर पंचायत सचिव पद पर अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत श्रीमती रश्मि कुसराम जनपद पंचायत डिंडौरी, नरेश वरकड़े जनपद पंचायत शहपुरा एवं शिवम शाह उर्वे जनपद पंचायत मेंहदवानी को नियुक्ति आदेश सौंपे गए।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment