—Advertisement—

खेलो एमपी यूथ गेम 2025: राज्य स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता में डिंडौरी की बेटियों ने जीता कांस्य पदक

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 1, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । ग्वालियर में आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम 2025 के अंतर्गत राज्य स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता में शहडोल संभाग से डिंडोरी जिले ने बालक एवं बालिका—दोनों वर्गों में सहभागिता कर जिले और संभाग का नाम रोशन किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में शहडोल संभाग (डिंडौरी) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (तीसरा स्थान) प्राप्त किया। यह उपलब्धि डिंडोरी जिले के लिए गर्व का विषय है। इस सफलता में सांदीपनी विद्यालय, खुड़िया की पांच छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोच धर्मेंद्र मार्को के निर्देशन में छात्राओं ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, टीमवर्क और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप टीम ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की मजबूत टीमों ने भाग लिया, ऐसे में डिंडौरी की बालिकाओं का पदक जीतना उनकी मेहनत, निरंतर अभ्यास और कोचिंग का प्रमाण है। इस उपलब्धि पर खेल विभाग, विद्यालय प्रबंधन, प्रशिक्षकों तथा अभिभावकों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment