—Advertisement—

प्रदेश कांग्रेस की नियुक्ति सूची से उठा बवाल, BJP जॉइन कर चुकी नेत्री को मिला पद

एडीटर: Chetram Rajpoot January 17, 2026

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

डिंडौरी न्यूज। प्रदेश कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने के उद्देश्य से इन दिनों विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ और समितियों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में 17 जनवरी को महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की नवगठित प्रबंध समिति की सूची जारी की गई, जिसमें डिंडौरी जिले की एक कांग्रेस नेत्री को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

जारी नियुक्ति सूची

हालांकि यह नियुक्ति सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज़ हो गया है। बताया जा रहा है कि उक्त नेत्री विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस से बग़ावत कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुकी हैं। इसके बावजूद कांग्रेस संगठन द्वारा उन्हें प्रदेश स्तर का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं में असंतोष देखा जा रहा है।

BJP ज्वाइन करती हुई कांग्रेस नेत्री श्रीमती मालती तिवारी

नियुक्ति से संबंधित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कांग्रेस कार्यकर्ता दबी जुबान में सवाल उठाने लगे हैं। उनका कहना है कि संगठन के धरातली कार्यकर्ताओं से बिना सलाह-मशविरा किए इस तरह की नियुक्तियां किए जाने से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी प्रभावित हो रहा है।

कांग्रेस के भीतर इस नियुक्ति को लेकर मंथन का दौर जारी है। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे निर्णय पार्टी के लिए आने वाले समय में असहज स्थिति पैदा कर सकते हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment