—Advertisement—

Dindori Today News: नामांतरण के नाम पर किसान से 4 हजार की रिश्वत ले रहे पटवारी को EOW ने रंगे हाथ दबोचा

एडीटर: Chetram Rajpoot September 19, 2025

—Advertisement—

 

संतोष सिंह चंदेल, डिंडौरी। जिले के राजस्व विभाग में पदस्थ पटवारी रामकिशोर चावले को शुक्रवार सुबह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW )की 12 सदस्यीय टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ लिया। कार्रवाई जिला मुख्यालय स्थित पुरानी बस्ती में की गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कोहका हल्का के पटवारी रामकिशोर चावले ने शिकायतकर्ता राजा राम बिलागर से जमीन नामांतरण के एवज में 4 हजार रुपये की मांग की थी। इस पर राजाराम ने 11 सितंबर को EOW जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद शुक्रवार सुबह EOW की टीम  ने जाल बिछाकर पटवारी को रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों धर दबोचा।

कार्रवाई की खबर फैलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया। राजस्व विभाग में भी सनसनी का माहौल है। जिलेभर में इस घटना की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। धारा 7 ए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment