—Advertisement—

महिला की दर्दनाक मौत,रेल ट्रैक पर दिखा शव के कई टुकड़े

एडीटर: Chetram Rajpoot September 14, 2025

—Advertisement—

मध्यप्रदेश के उमरिया स्टेशन से करीब 5 किलोमीटर दूर मारुति एजेंसी के सामने रेल ट्रैक क्रम 972/22-23 पर रविवार सुबह एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का शरीर कई टुकड़ों में बंटा हुआ था, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा संभवतः बीती रात का है।सुबह ट्रैक पर शव देखे जाने के बाद तत्काल रेलवे और पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची और पंचनामा कार्यवाही शुरू की।फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

 न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि महिला किन हालातों में ट्रेन की चपेट में आई। पुलिस इस मामले की बारीकी से जाँच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।इस दर्दनाक घटना ने क्षेत्रवासियों को गहरे आघात में डाल दिया है। लोग तरह-तरह की चर्चाएँ कर रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि जाँच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment