—Advertisement—

आवासीय कन्या शिक्षा परिसरों का नामकरण अब “माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर” होगा,आदेश जारी 

एडीटर: Chetram Rajpoot September 10, 2025

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

 

 

मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी आवासीय कन्या शिक्षा परिसरों का नाम बदलकर अब “माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर” किए जाने का आदेश जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा 09 जून 2025 को शहडोल प्रवास के दौरान जनजातीय वर्ग की बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह घोषणा की गई थी। इसी क्रम में विभागीय आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित सभी कन्या शिक्षा परिसरों को अब “माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर” के नाम से जाना जाएगा।

प्रदेशभर में इस निर्णय से न केवल कन्या शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा बल्कि जनजातीय समाज में माता शबरी के आदर्शों और त्यागमयी जीवन से भी बालिकाएं प्रेरणा प्राप्त करेंगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment