होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

कन्या शिक्षा परिसर में विधायक ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षकों का सम्मान

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज़। शिक्षक दिवस के अवसर पर कन्या शिक्षा परिसर डिंडौरी में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम उपस्थित रहे। विधायक ने शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। वे न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि उनके जीवन में आदर्श, संस्कार और दिशा भी देते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और अनुभव से आने वाली पीढ़ी को और अधिक सक्षम, संस्कारी एवं राष्ट्रप्रेमी बनाने में योगदान दें।

 कार्यक्रम में कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य, शिक्षक, छात्राओं एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन परिषद के वरिष्ठ शिक्षक द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन संस्था प्रमुख ने किया।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..