—Advertisement—

12 विकास खंड अधिकारियों की नियुक्ति आदेश जारी, जितिन कुमार ठाकुर होंगें समनापुर सीईओ

एडीटर: Chetram Rajpoot July 10, 2025

—Advertisement—

भोपाल/ डिंडौरी न्यूज़ । मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य में विकास खंड अधिकारियों के रिक्त पदों को अस्थायी रूप से भरने के लिए आदेश जारी किए हैं ।

अधिकारियों को परीक्षा के माध्यम से चयनित कर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। इन अधिकारियों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्ति दी गई है।

जारी सूची के अनुसार जिन अधिकारियों को विभिन्न जनपद पंचायतों में प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं।

1. विकास सिंह भदौरिया – हर्रई, छिंदवाड़ा

2. सुश्री वर्षा – रामा, झाबुआ

3. गौरव तिवारी – बिछुआ,छिंदवाड़ा

4. रविन्द्र मीणा – छपारा, सिवनी

5. आस्था जैन – आठनेर, बैतूल

6. अर्पिता राय – कुक्शी, धार

7. रिया गेरा – सैलाना, रतलाम

8. भावना भ्रात्रवंशी– घुघरी, मंडला

9. सुधीर कुमार दिनकर – गोहपारू, शहडोल

10. प्रज्ञा साहू – मेघनगर, झाबुआ

11. जितिन कुमार ठाकुर – समनापुर, डिंडौरी

12. कमल रंधावा – मोहगांव, मंडला

नियुक्ति आदेश उप सचिव हृदयेश श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी हुआ है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment