—Advertisement—

भक्तों को दर्शन देने निकलें जगन्नाथ: भगवान धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा

एडीटर: Chetram Rajpoot June 29, 2025

—Advertisement—

– रथ खींचने उमड़े श्रद्धालु, नाचते गाते भक्तों ने रथ के साथ किया गांव का भ्रमण

गोरखपुर। डिंडौरी जिले के करंजिया विखं के अंतर्गत ग्रापं चंदना के पोषक गांव पिंजरहाटोला में शुक्रवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से निकाली गई ।इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से पूजन अर्चन के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों को मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करते हुए दोपहर में चार बजे जगन्नाथ स्वामी की भव्य शोभा रथ यात्रा जयकारों के घोष के साथ प्रारंभ किया गया । स्वामी जी की रथयात्रा में स्थानीय व आसपास से सैकड़ों की तादाद में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह व उमंग के साथ पूरे भक्तिभाव से रथयात्रा की परंपरा का निर्वहन किया । गौरतलब हैं कि पूरे जिले के अंदर एक मात्र स्थान हैं जहां से श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा का आयोजन किया जाता हैं जिसके कारण रथयात्रा में दूरदराज से भी लोग शामिल होने पहुंचे ।बताया गया कि मंदिर परिसर में कीर्तन मंडली ने भजन प्रस्तुत किया फिर धार्मिक नियमानुसार भगवान जगन्नाथ स्वामी बलदाऊ और सुभद्रा की पूजन आरती कर रथ में विराजमान कर रथयात्रा का शुभारंभ किया गया यह रथयात्रा मंदिर परिसर से निकलकर पहुंच मार्ग से चलते हुए हाइवे से होते हुए प्रायमरी स्कूल के सामने से वापसी करते हुए मंदिर परिसर पहुंचा। वहां मौजूद पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार व शंख ध्वनि के बीच मूर्तियों को पुन: यथा स्थान स्थापित कर। रथयात्रा का समापन किया।इस दौरान भगवान जगन्नाथ स्वामी के प्रसाद स्वरूप भात को पाने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।

सुबह से भक्तों का लगा रहा तांता –

रथयात्रा को लेकर भोर से ही मंदिर में जगन्नाथ स्वामी के पूजन पाठ व दर्शनार्थ भक्तों का आना जाना शुरू हो गया था यह सिलसिला शाम तक चलता रहा लेकिन जैसे ही दोपहर का समय शुरू हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ आसपास के गांवों से रथयात्रा की रस्सी खींचने भक्तों का हूजूम उमड़ पड़ा लोग पूरे उमंग व उत्साह से भरें रस्सी खींचते हुए साथ साथ चल रहे थें वहीं कीर्तन मंडली के द्वारा संगीतमय कीर्तन गायन की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

झाड़ू लगाते चल रहें थे भक्त –

कहा जाता हैं कि भगवान के दरबार में न कोई राजा कहलाता और न ही रंक की उपेक्षा होती ऐसा ही दृश्य रविवार को जगन्नाथ स्वामी के रथयात्रा के दौरान देखने मिला जहां यात्रा में शामिल होने आए सभी वर्ग के लोग रथ में विराजमान श्री जगन्नाथ स्वामी के आगे आगे झाड़ू लगाकर भगवान के कृपा पात्र बनने के लिए प्रयास में लगें रहें गाजे बाजे के साथ निकली रथयात्रा में लोगों का उत्साह देखते बन रहा था सैकड़ों की संख्या में रथ खींचने श्रद्धालु उमड़ पड़े। चार बजे जैसे ही रथ के पहिए घूमे। वैसे ही भगवान जगन्न्ाथ स्वामी के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। दोनों तरफ बड़े, बूढ़े वृद्ध, महिला, पुरूष, युवक, युवतियां उत्साह के साथ कतारबद्ध होकर रथयात्रा की रस्सी खींचते हुए चल रहे थे।


स्वागत को आतुर ग्रामीण –

मंदिर परिसर से रथयात्रा के प्रारंभ के साथ ही इस बार स्थानीय लोग भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के स्वागत के लिए आतुर नजर घर के सामने यात्रा के पहुंचने पर ग्राम के लोगों ने पूरे श्रध्दाभाव से जगन्नाथ स्वामी का स्वागत कर पूजन आरती किया और जीवन में सफल रहने का आशीर्वाद मांगा । यात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर गाड़ासरई थाना के एस आई ध्रुव सिंह प्रधान आरक्षक शिवकुमार पुषाम आरक्षक आशीष लांजेवार मौजूद रहें।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment