—Advertisement—

Dindori Today News: परिवीक्षा अवधि में किए गए 14 शिक्षकों के तबादले रद्द

एडीटर: Chetram Rajpoot June 27, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी। जिले में तबादला प्रक्रिया के दौरान परिवीक्षा अवधि में कार्यरत शिक्षकों को नवीन विद्यालयों में स्थानांतरित कर दिया गया था।

लेकिन आयुक्त,जनजातीय कार्य विभाग ने इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाते हुए ऐसे शिक्षकों को कार्यमुक्त न करने के आदेश जारी किए हैं।

जिले के 14 शिक्षकों को उनकी परिवीक्षा अवधि पूर्ण हुए बिना ही अन्य विद्यालयों में पदस्थ किया गया था। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डिंडोरी ने पूर्व में जारी तबादला आदेशों को निरस्त कर दिया है और शिक्षकों को उनके पूर्व पदस्थापना स्थल पर ही कार्यरत रहने के निर्देश दिए हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment