—Advertisement—

Dindori News : वन विभाग डिण्डौरी में 49 अधिकारी /कर्मचारियों के तबादले, नवीन पदस्थापना आदेश जारी

एडीटर: Chetram Rajpoot June 25, 2025

—Advertisement—

– सात दिवस में नवीन पदस्थापना स्थल पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश

डिंडोरी न्यूज। वनमंडलाधिकारी कार्यालय, सामान्य वनमंडल डिण्डौरी द्वारा 49 वन अधिकारियों/कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। आदेश मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग की स्थानांतरण नीति 2025 के अंतर्गत, मंत्री प्रभारी जिला डिण्डौरी की सहमति के आधार पर 17 जून 2025 को जारी किया गया।

जारी सूची के अनुसार वन रक्षकों, वनपालों और डिप्टी रेंज अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर एक वन परिक्षेत्र से दूसरे परिक्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को आगामी 7 दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment