—Advertisement—

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

एडीटर: Chetram Rajpoot June 23, 2025

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

डिंडौरी |  मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल के सौजन्य से एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में स्थानीय  जनपद पंचायत डिण्डौरी के सभागार मे सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 विषय पर विभाग के लोक सूचना अधिकारी एवं सहा. लोक सूचना अधिकारी का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 16 एवं 20 जून 2025 को आयोजित किया गया।

अकादमी द्वारा बनाए गए जिला रिसोर्स पर्सन के रूप में मास्टर ट्रेनर श्री रामबाबू देवांगन (एसडीएम, बजाग) द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 का परिचय, शासन के विभिन्न राजपत्र एवं विभिन्न न्यायालयीन निर्णय का हवाला देते हुये विस्तृत चर्चा करते हुए प्रशिक्षण सम्बंधित अधिकारीयों को दिया गया। प्रशिक्षण में श्री ऐश्वर्य वर्मा (एसडीएम, शहपुरा), जिला सीएमएचओ रमेश मरावी, श्री जेपी मेहरा (एमडी, एमपी आरआरडीए) एवं सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment