—Advertisement—

कलेक्टर ने किया शासकीय माध्यमिक शाला धनुआसागर का औचक निरीक्षण

एडीटर: Chetram Rajpoot June 20, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी | कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने आज शुक्रवार को शासकीय माध्यमिक शाला, धनुआसागर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में दर्ज 111 छात्रों में से केवल 9 छात्र उपस्थित पाए गए, जबकि विद्यालय 16 जून 2025 से नियमित रूप से प्रारंभ हो चुके है।

कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने विद्यालय में छात्रों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए इसे विद्यालय की लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने विद्यालय प्रभारी एवं स्टॉफ को निर्देशित किया कि वे सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कराना सुनिश्चित करें ताकि शैक्षणिक सत्र नियमित रूप से संचालित हो सके।

 शासकीय माध्यमिक शाला धनुआसागर का निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना समन्वयक (DPC) बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment