—Advertisement—

Dindori Today News: डिंडौरी जिले के 53 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण आदेश जारी

एडीटर: Chetram Rajpoot June 17, 2025

—Advertisement—

– 53 सचिवों का प्रशासनिक तबादला

डिंडौरी न्यूज । जिला पंचायत डिंडौरी के अंतर्गत कार्यरत पंचायत सचिवों के स्थानांतरण को लेकर प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश शासन की स्थानांतरण नीति-2025 के अंतर्गत जिले के 53 पंचायत सचिवों के तबादले के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जिला पंचायत सीईओ अनिल कुमार राठौर ने आदेश जारी किया है, जिसमें प्रशासनिक आवश्यकता अनुसार सचिवों को एक ग्राम पंचायत से दूसरी पंचायत में स्थानांतरित किया गया है। आदेश में यह उल्लेख किया गया है कि संबंधित पंचायत सचिव आगामी 3 दिनों में नवीन पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

 स्थानांतरण आदेश को प्रशासनिक प्रक्रिया और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जारी किया गया है। इससे पंचायत कार्यों की गति और दक्षता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके अलावा 3 सचिवों का स्वयं के व्यय  ट्रांसफर किया गया है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment