—Advertisement—

Dindori News: प्रशासनिक फेरबदल: जोशुआ पीटर को सौंपी गई करंजिया जनपद पंचायत की कमान 

एडीटर: Chetram Rajpoot June 8, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किए गए व्यापक स्थानांतरण आदेश के तहत जोशुआ पीटर, जो वर्तमान में पोषण आहार संयंत्र, मंडला में पदस्थ थे, को अब जनपद पंचायत करंजिया, जिला डिंडोरी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह स्थानांतरण आदेश के माध्यम से जारी किया गया है। यह निर्णय प्रशासनिक आधार पर लिया गया है, जिसके अंतर्गत 23 जनपद पंचायत अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में नई तैनाती दी गई है।
डिंडोरी जिले में जोशुआ पीटर की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक हलकों में उत्साह है, क्योंकि वे एक अनुभवी और कुशल अधिकारी माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से जनपद पंचायत करंजिया में विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानांतरण आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि सभी अधिकारियों को आदेश जारी होने के 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। यदि कोई अधिकारी तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करता है तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा।
डिंडौरी जिले में पंचायत स्तर पर यह एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है, जो शासन की विकास योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन की दिशा में कारगर कदम साबित हो सकता है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment