—Advertisement—

ग्राहक पंचायत महाकोशल प्रांत की प्रांतीय बैठक संपन्न, नवीन कार्यकारिणी की घोषणा

एडीटर: Chetram Rajpoot May 28, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज।  उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित संगठन ग्राहक पंचायत की महाकोशल प्रान्त स्तरीय प्रांतीय बैठक का सफल आयोजन जबलपुर में हुआ। देशभर में उपभोक्ता न्याय हेतु गत 50 वर्षों से सक्रिय इस संगठन की यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिसमें महाकोशल क्षेत्र के चारों संभागों—जबलपुर, रीवा, सागर एवं शहडोल—से संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री दिनकर सबनीस एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री अशोक पाण्डेय ने की। इस अवसर पर महाकोशल प्रान्त की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें कटनी के श्री ध्रुव प्रताप सिंह को प्रान्त अध्यक्ष, रीवा के श्री अजय मिश्रा को प्रान्त संगठन मंत्री तथा छतरपुर के श्री शैलेन्द्र मिश्रा को प्रान्त सचिव के दायित्व सौंपे गए।
इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष पद के लिए जबलपुर से कैप्टन आलोक त्रिवेदी एवं सागर से श्री संदीप श्रीवास्तव के नामों की घोषणा की गई। कार्यकारिणी में अनुभव और नवाचार का संतुलन सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न जिलों से योग्य प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया गया है।
बैठक में विशेष रूप से ग्राहक मार्गदर्शन केंद्रों की स्थापना की योजना पर भी चर्चा हुई। प्रान्त के 24 जिलों में इन केंद्रों के माध्यम से उपभोक्ता शोषण की समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराने तथा उपभोक्ता शिक्षा को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई।
संगठन ने यह भी निर्णय लिया कि आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनजागरूकता संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इन संगोष्ठियों के माध्यम से उपभोक्ता आंदोलन को जन आंदोलन का रूप देने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मूल भावना—”सशक्त उपभोक्ता, समृद्ध समाज”—के तहत समाज में उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा हेतु सतत प्रयास करने का संकल्प लिया।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment