होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जिले में 29 मई से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान

akvlive.in

Published

डिंडौरी |  उपसंचालक कृषि सुश्री अभिलाषा चौरसिया ने बताया कि कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा एक महत्त्वाकांक्षी पहल शुरू की जा रही है। जिले में 29 मई से 12 जून 2025 तक “विकसित कृषि संकल्प अभियान” चलाया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देना है। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों में चयनित ग्रामों में कृषकों को नई तकनीकों, वैज्ञानिक विधियों, मिट्टी परीक्षण, जल संरक्षण, बीजों की उन्नत किस्मों और जैविक खेती के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस दौरान विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों सहित तकनीकी अधिकारियों और सहायक नोडल अधिकारियों की टीम गांव-गांव जाकर किसानों को उन्नत कृषि विधियों के प्रति जागरूक करेगी। अभियान के तहत निर्धारित तिथि और समय पर विशेषज्ञों द्वारा किसानों को सघन रूप से मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिससे जिले में कृषि उत्पादन बढ़ने की संभावना है, साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो सकती है।
 समाज के हर किसान तक पहुंचेगी जानकारी अभियान के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान का संचालन जनभागीदारी के माध्यम से किया जाएगा ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक कृषकों तक पहुंचे।
कृषि विभाग ने जिले के समस्त किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और स्थान पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अवश्य भाग लें और उन्नत खेती के गुर सीखकर अपने खेतों की उपज में वृद्धि करें।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..