होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा, मानिकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का राष्ट्रभक्ति प्रदर्शन

akvlive.in

Published

मानिकपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल मानिकपुर द्वारा हाल ही में भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में एवं सैनिकों के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में “भारत माता की जय” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के गगनभेदी नारों के साथ देशभक्ति का अद्वितीय माहौल देखने को मिला।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मंडल प्रभारी राकेश सिंह परस्ते और मंडल अध्यक्ष हीरेंद्र सिंह मरावी ने किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री राजेंद्र तिवारी, जीतू राय, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी राकेश सिंह परस्ते ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराकर देश को गौरवान्वित किया है। यह तिरंगा यात्रा न केवल सेना के पराक्रम को नमन करने के लिए निकाली गई, बल्कि इसका उद्देश्य युवाओं और बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रबल करना भी है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिलीप झारिया, रामकुमार परस्ते, संतोषी विश्वकर्मा, उत्तम चंद असाटी, डॉ अर्जुन झारिया, मोहन झारिया, राहुल रैकवार, अनूप कुशराम, सुरेश बर्मन, बद्रीविशाल झारिया, संजय झारिया, रोहित असाटी, मानस असाटी, आशु असाटी, विश्वनाथ झारिया, और रघुनाथ सिंह ठाकुर जैसे कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा ने मानिकपुर नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया और यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें