होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

19 मई को राज्य शिक्षा केन्द्र की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग: नामांकन, यू-डाईस, सार्थक एप, पुनः परीक्षा सहित 7 बिंदुओं पर होगी समीक्षा

akvlive.in

Published

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा दिनांक 19 मई 2025 को शाम 4:00 से 6:00 बजे तक एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक NIC के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसमें शिक्षा से जुड़े सात प्रमुख बिंदुओं पर जिलेवार समीक्षा की जाएगी।
कॉन्फ्रेंसिंग का मुख्य एजेंडा निम्नानुसार रहेगा:
1. कक्षा 1, 6 एवं कक्षा 1 से 8 तक के प्रवेश एवं नामांकन की समीक्षा।
2. सार्थक एप पर शिक्षकों के पंजीयन की स्थिति की समीक्षा।
3. शौचालय एवं शाला मरम्मत की तैयारियों की समीक्षा।
4. यू-डाईस पोर्टल पर स्टिफिकेशन प्रगति की समीक्षा।
5. आधार नामांकन केन्द्रों की स्थापना एवं संचालन की समीक्षा।
6. सत्र 2024-25 की पुनः परीक्षा के अंतर्गत कक्षा 5 एवं 8 के प्रश्नपत्रों की स्पॉट प्रिंटिंग की समीक्षा।
7. लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष शिविर आयोजन की समीक्षा।
राज्य शिक्षा केन्द्र ने यह भी निर्देशित किया है कि इस बैठक में जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, सहायक परियोजना समन्वयक, सहायक यंत्री, प्रोग्रामर एवं संबंधित स्टाफ अनिवार्य रूप से समस्त जानकारी सहित NIC कक्ष में उपस्थित रहें।
इसके अतिरिक्त, राज्य शिक्षा केन्द्र के पूर्व निर्देशों के अनुसार यह भी सुनिश्चित किया जाना है कि वी.सी. कक्ष में जलपान की व्यवस्था हो और तकनीकी सहयोग एन.आई.सी. के वरिष्ठ तकनीकी संचालक द्वारा उपलब्ध कराया जाए। यह बैठक प्रदेश में शिक्षा संबंधी गतिविधियों की निगरानी एवं क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णयात्मक पहल मानी जा रही है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..