होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शादी समारोह में शामिल होने आए पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत, जांच में जुटी पुलिस

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जबलपुर जिले के गोराबाजार थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी योगेन्द्र परस्ते (उम्र लगभग 40 वर्ष) की मौत हो गई। वे ड्यूटी से छुट्टी लेकर परिवार सहित अपनी मौसी के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब योगेन्द्र परस्ते सड़क किनारे खड़े थे। तभी एक अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें तेजी से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल डिंडोरी जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के संबंध में सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की सटीक जानकारी मिल सके।
योगेन्द्र परस्ते की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार में शोक की लहर है, वहीं पुलिस विभाग ने भी एक कर्तव्यनिष्ठ जवान को खोने पर शोक व्यक्त किया है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..