होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

CM राइज स्कूल शहपुरा की छात्रा ने होम साइंस में किया जिला टॉप

akvlive.in

Published

डिण्डौरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा मंगलवार को घोषित कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के परीक्षा परिणामों में डिण्डौरी जिले ने एक बार फिर प्रतिभा का परचम लहराया है। जिले के सीएम राइज स्कूल शहपुरा की होनहार छात्रा पूर्वी सोनी ने होम साइंस विषय में 500 में से 461 अंक अर्जित कर 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के साथ ही पूर्वी ने जिले की प्रावीण्य सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।
पूर्वी की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य यशवंत कुमार साहू सहित समस्त स्टाफ व छात्र समुदाय ने उन्हें बधाई दी है। विद्यालय परिवार ने पूर्वी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ विद्यालय के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणा स्रोत भी है।
पूर्वी सोनी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता विजयंत सोनी सीएम राइज स्कूल शहपुरा में प्राथमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं और मां ने हमेशा उन्हें आत्मबल और अनुशासन की सीख दी है।
पूर्वी ने बताया कि वह आगे चलकर डाइटिशियन बनना चाहती हैं और इसके लिए वह बीएससी डाइटिशियन की पढ़ाई करेंगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बेहतर करियर बनाकर वह समाज की सेवा करना चाहती हैं।
पूर्वी की सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह जिले की उन छात्राओं के लिए प्रेरणा है, जो मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के सहारे अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..