होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

Dindori News : विधायक ओमकार मरकाम के जन्मदिवस पर मिशन सच्चाई का शंखनाद

akvlive.in

Published

– मध्यप्रदेश के 10 संघर्ष मोर्चा,संगठनों के मुखिया रहें मौजूद
Dindori News, डिंडौरी न्यूज़।  कांग्रेस के दिग्गज नेता और डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने 50 वां जन्मदिवस के अवसर पर मिशन सच्चाई अभियान का शुभारम्भ किया।
ओमकार सिंह मरकाम ने मिशन सच्चाई का उद्देश्य बताते हुए कहा की प्रत्येक संस्था चाहे वह सरकारी हो या संगठन, सभी सच्चाई के रास्ते पर चले,  सरकार जनता और गरीबों को  आकड़ो के भ्रम में भ्रमित करना छोड़े। जैसे की बजट सत्र में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति की आया मासिक आय 11800 रु होने का दावा किया गया था, जबकि स्थिति सरकार के दावों के विपरीत है, ये दावा महज एक मामूली उदाहरण हैं, सत्तासीन दल सत्ता में दबदबा बनाये रखने के लिए जनता को भ्रमित करना बंद करें।
अलग अलग संगठन के मुखियाओं ने देश में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव, आर्थिक विषमता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की देश के पूंजीपतियों की संम्पति दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं वही दूसरी तरफ गरीब और गरीब होता जा रहा हैं, पूंजी का केंद्रीयकरण भारत के लिए घातक हैं।
मिशन सच्चाई के आगाज के अवसर पर मिडवे जोगी टिकरिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश प्रदेश स्तर के सामाजिक संगठनों ने इसकी आवश्यकता और वर्तमान समय में सच को सामने लाने के उद्देश्य को जरूरत मानते हुए समर्थन का ऐलान किया हैं। विवेक पवार ने कहा की प्रकृति संपदा में सभी जीव जंतुओ का अधिकार हैं लेकिन सरकारे मुनाफे के लिए पर्यावरण और आमजनों के जिंदगी तबाह करने के लिए जबरन बांध निर्माण, चुटका परियोजना जैसे प्रोजक्ट बनाकर जन जीवन से खिलवाड़ करने पर उतारू हैं, पलायन, विस्थापन, और दुष्परिणाम का बगैर आकलन किए सरकार मनमानी कर रही हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक ओमकार सिंह मरकाम, पूर्व विधायक निवास डॉक्टर अशोक मर्सकोले, जयंत वर्मा भारत जन आंदोलन, राजकुमार सिन्हा बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ, डाक्टर राहुल बनर्जी खेत मजदूर चेतना संगठन, विवेक पवार जनसंघर्ष मोर्चा महाकौशल, विजय कुमार, राजेश कुमार, विष्णुकांत, बिरसा मुंडा विचार मंच, इंद्रपाल मरकाम, जयस संगठन, राधेश्याम मरावी, सहित अनेको वरिष्ठ नागरिकों ने मिशन सच्चाई को समर्थन दिया हैं।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..