Home / डिंडौरी भाजपा कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

डिंडौरी भाजपा कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

डिंडौरी न्यूज़ । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडोरी में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती हर्षोल्लास और ...

Photo of author

Chetram Rajpoot

Post date

Chetram Rajpoot

Published on:

डिंडौरी न्यूज़ । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडोरी में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा डॉ. अंबेडकर के तैल चित्र पर तिलक वंदन और माल्यार्पण कर की गई।

जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी ने कहा कि 14 अप्रैल का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का अवसर है, जो बाबा साहब के अतुलनीय योगदान को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने समाज, शिक्षा, राजनीति और न्याय व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन किए।

भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने बाबा साहब के शिक्षा क्षेत्र में अद्वितीय योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त की थीं और विधि, अर्थशास्त्र व राजनीति विज्ञान में गहन शोध किया था।

वरिष्ठ नेता कैलाशचंद जैन ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने जाति व्यवस्था के उन्मूलन के लिए न सिर्फ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बल्कि ब्रिटिश शासन की नीतियों की भी आलोचना की थी। प्रथम गोलमेज सम्मेलन में उन्होंने शोषित वर्ग की स्वतंत्र राजनीतिक पहचान की वकालत की।

पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने डॉ. अंबेडकर को भारतीय संविधान का “मुख्य शिल्पकार” बताते हुए कहा कि उन्होंने 60 देशों के संविधानों का अध्ययन कर भारत का संविधान तैयार किया, जिससे भारत एक मजबूत लोकतंत्र बना। आजादी के बाद उन्हें देश के पहले विधि एवं न्याय मंत्री का दायित्व सौंपा गया था।

कार्यक्रम का संचालन अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश ने किया एवं आभार महेश धूमकेती ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदेश परस्ते, पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र पाठक, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, जिला महामंत्री जय सिंह मरावी, जिला उपाध्यक्ष महेश पाराशर, सोशल मीडिया संयोजक पवन शर्मा सहित अजा एवं अजजा मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरबदिया मरकाम, मंडल उपाध्यक्ष रजनी श्रीवास, मंडल महामंत्री भागीरथ उरैती, तरुण ठाकुर, प्रवीण बर्मन, शांतनु पाठक, बोधराम सरैया, दीपिका भारद्वाज, यशवंत तोमर, तारेंद्र ठाकुर, रजनी मंदे, वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, लक्ष्मण बिलागर, शंकर गवले, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह धुर्वे, कोमल प्रसाद यादव, कान्हा शर्मा, नगर अध्यक्ष अमित बर्मन, मीडिया प्रभारी आनंद अग्रवाल, संदीप कांसकर, पार्षद कोयल प्रसाद दुबे समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RNVLive

Related Articles