—Advertisement—

CM मोहन यादव के जन्मदिवस पर उप स्वास्थ्य केंद्र समनापुर में मरीजों को फल वितरण

एडीटर: Chetram Rajpoot March 25, 2025

—Advertisement—

Contact on WhatsApp
– भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, मंडल अध्यक्ष शिवराम राजपूत समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे 
डिंडौरी। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव जी के अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर उप स्वास्थ्य केंद्र समनापुर में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली गई। एक्सरे मशीन को शीघ्र चालू कराने हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम जी ने आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, मंडल अध्यक्ष समनापुर शिवराम राजपूत, डिंडौरी मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, बम्हनी मंडल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत, महामंत्री भारत राजपूत, वरिष्ठ नेता जयसिंह राजपूत, सरमन ठाकुर, हेतराम मिश्रा, अशोक संत, गोरा राय, मदन राय, अशोक शर्मा, थाना प्रभारी धूमकेती एवं डॉ. कुशरे सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के सुचारू संचालन और मरीजों की बेहतर सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं को सुधारने का भरोसा दिलाया।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment