—Advertisement—

कल डिंडौरी आयेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रोटोकॉल जारी 

एडीटर: Chetram Rajpoot March 19, 2025

—Advertisement—

– बालपुर में वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

 डिंडौरी न्यूज । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  कल 20 मार्च को डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 03:10 बजे शाहपुर हेलीपैड पहुंचेंगे और बलिदान स्थल बालपुर में आयोजित वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
तदोपरांत मुख्यमंत्री डॉ यादव अपरान्ह 04:15 बजे शाहपुर हेलीपैड से रवाना होकर डुमना एयरपोर्ट जबलपुर होते हुए भोपाल के लिये रवाना होंगे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment