—Advertisement—

विधानसभा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: ‘कर्ज की पोटली और जंजीरों’ के साथ सरकार के खिलाफ विरोध

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot March 12, 2025

—Advertisement—

भोपाल, 12 मार्च: मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के तीसरे दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने राज्य सरकार की कर्ज नीति के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध जताया। कांग्रेस विधायक दल ने ‘कर्ज की पोटली और जंजीरों’ को पहनकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया, जिससे सरकार की बढ़ती कर्ज लेने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाया गया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार की लापरवाही और कर्ज लेने की आदत ने आम जनता को भारी आर्थिक बोझ तले दबा दिया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “हर नागरिक पर ₹55,000 से ज्यादा का कर्ज लादा जा चुका है। सरकार लगातार कर्ज लेकर ऐश कर रही है, जबकि जनता महंगाई और बेरोजगारी के दबाव में कराह रही है।”

कांग्रेस विधायकों ने यह भी कहा कि सरकार विकास के नाम पर केवल ऋण लेकर खर्च कर रही है, लेकिन आम जनता को उसका कोई लाभ नहीं मिल रहा। कर्ज की यह बढ़ती प्रवृत्ति भविष्य में प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

इस विरोध प्रदर्शन से विधानसभा का माहौल गरम हो गया, और कांग्रेस विधायकों ने सरकार से इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग की। अब देखना यह होगा कि सरकार इस गंभीर आरोप पर क्या सफाई देती है।

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment