Home / नवनियुक्त  मंडल अध्यक्षों का भाजपा  जिला कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

नवनियुक्त  मंडल अध्यक्षों का भाजपा  जिला कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

डिंडौरी न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडोरी में नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया ...

Photo of author

Chetram Rajpoot

Post date

Chetram Rajpoot

Published on:

डिंडौरी न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडोरी में नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।  जिसमें सभी 11 मंडल अध्यक्ष एवं उनके मंडल प्रतिनिधियों का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठजनों के द्वारा फूलमाला एवं आतिशबाजी का स्वागत किया गया। सभी मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गईं । स्वागत सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में एक पद पर कार्यकर्ता स्थाई रूप से नहीं होता परिवर्तन होता रहता है, जो नवीन मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं उन्हें बधाई एवं जो निवृत्तमान मंडल अध्यक्ष हैं उन्हें भी पार्टी के कार्यों से लगातार जुड़कर भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। हम सभी को मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए निरन्तर कार्य करना है। एक बार पुनः आप सभी को बधाई आप संगठन को निरंतर आगे बढ़ने का कार्य करेंगे यही आशा और यहीं कामना है।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और डॉ मोहन यादव के प्रदेश की सरकार है इसका निर्माण हमारा बूथ अध्यक्ष बूथ का कार्य करता करता है किसी कड़ी में आज बूथ अध्यक्षों की चयन परिणाम मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है सभी को शुभकामनाएं सभी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए मिलजुल कर प्रयास करें ताकि भाजपा का जनाधार बढ़ सके सभी को बधाई।
बैठक को वरिष्ठ नेता कैलाशचंद जैन, अशोक अवधिया ने भी संबोधित किया मंच का संचालन अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम ने किया। बैठक में पूर्व जिला डॉ सुनील जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश पाराशर सुशीला मार्को, इंद्रावती धुर्वे, मनोहर ठाकुर, जिला मंत्री राजेन्द्र दुबे मनका बनवासी, सपना जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष स्कन्द चौकसे, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी अविनाश सिंह सैनी सहित सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि गण मौजूद रहे।
RNVLive

Related Articles